OBC को अधिकार नहीं मिला तो ईंट-से-ईंट बजाकर लेंगे:डिप्टी सीएम बोले-33% नहीं 50% हो महिला आरक्षण, लेकिन अतिपिछड़ों को भी मिले उनका हक
Date & Time : Sep 22, 04:38 pm

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि OBC को अधिकार नहीं मिला तो ईंट-से-ईंट बजाकर लेंगे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण 33% नहीं 50% हो, लेकिन अतिपिछड़ों को भी उनका हक मिलना चाहिए। तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना में ‘बिहार कार रैली’ को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि वह 50% आरक्षण चाहते हैं। इसके साथ ही कहा कि ओबीसी महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जाए। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्या किसी को पता है कि यह बिल कब लागू होगा ? इसकी तारीख क्या है? हम हम 33% नहीं 50% आरक्षण चाहते हैं। इसके साथ ही आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी इससे जोड़ा जाए। साथ ही अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी इसमें जोड़ा जाए। यह सबको पता है कि ओबीसी वर्ग लड़ाकू समाज है। उन्हें पता है कि उन्हें अपना हक कैसे लेना है। उन्हें अधिकार नहीं मिले तो ईंट से ईंट बजाकर लेना इन्हें आता है। 30 बाइक भी शामिल होगी इधर, बिहार कार रैली को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई गई। ये कार रैली 22 से 24 सितंबर तक पटना- बोधगया-राजगीर-रोहतास के बीच होगी। पर्यटन विकास और संस्कृति का सफर तय करेगी। ‘बिहार कार रैली संस्कृति विरासत का सफर’ पटना से 22 सितंबर से शुरू हुआ। कार रैली का सफर पटना-गया-राजगीर-रोहतास के बीच होगा। इस कार रैली में 15 एसयूवी कार रहेंगी, कार रैली में कैप्टन सहित कुल 30 व्यक्ति सवार रहे। इसके अतिरिक्त कुल 30 बाइक सवार भी इस रैली में शामिल रही।